गिने-चुने मतदाताओं ने कहा, अमेरिका 9/11 से पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित

वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के गिने-चुने मतदाताओं ने ही कहा है कि 11 सितंबर, 2001 के पहले की तुलना में आज अमेरिका ज्यादा सुरक्षित है। नए सर्वेक्षण से यह खुलासा हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी सर्वेक्षण कंपनी रासमुसेन की ओर से जारी एक नई रपट से पता चलता है कि अमेरिका के केवल 26 प्रतिशत संभावित मतदाता मानते हैं कि आतंकी हमलों से पहले अमेरिका जितना सुरक्षित था, उससे आज अधिक सुरक्षित है और साल 2006 से लोगों में विश्वास सबसे निचले स्तर पर है।

इसके अतिरिक्त 10 में छह संभावित मतदाताओं का कहना है कि अमेरिका अब सुरक्षित नहीं है, जो गत नवंबर में हुए सर्वेक्षण की तुलना में सात अंक अधिक है।

यह सर्वेक्षण रपट तब जारी हुई, जब देश अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े गोलीकांड में हुई सामूहिक हत्या से जूझ रहा था।

ऑरलैंडो के समलैंगिक रात्रि क्लब, पल्स में गत 12 जून को हुए गोलीकांड में 49 लोग मारे गए थे और 53 अन्य लोग घायल हुए थे, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493