न्यूयॉर्क, 28 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के पक्ष में जनमत संग्रह के बाद से अमेरिकी शेयर गिरावट पर लगातार दबाव बना हुआ है। सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 260.51 अंकों यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,140.24 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 36.87 अंकों यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,000.54 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 113.54 अंकों यानी 2.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,594.44 पर बंद हुआ।