संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल, तुर्की के बीच सुलह समझौते को सराहा

उन्होंने इस समझौते को इसे मध्य पूर्व में स्थिरता का संकेत बताया।

बान ने दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने का स्वागत किया। बान इस समय इजरायल के दौरे पर हैं।

बान ने इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से मुलाकात से पहले कहा, “यह क्षेत्र में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण संकेत है। यह आशा का संकेत है।”

इजराय द्वारा तुर्की के बीच लगभग छह वर्षो के तल्ख संबंधों के बाद यह समझौता दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने का प्रमाण है।

इस समझौते के तहत तुर्की फिलीस्तीन में मानवीय सहायता भेजेगा जबकि इजरायल मुआवजे में दो करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493