4 साल के बच्चे ने बचाई मां की जिंदगी

वारेसे (इटली), 28 जून (आईएएनएस)। इटली में एक चार साल के बच्चे ने अपनी सूझ-बूझ से मां की जिंदगी बचाई।

इटली में सोमवार को एक महिला कार चलाते समय हार्ट अटैक की वजह से बेहोश हो गई थी कि यह सब देखकर उसके साथ बैठे उसके चार वर्षीय बेटे ने कार से बाहर निकलकर एक राहगीर से एंबुलेंस को फोन करने को कहा।

महिला को जल्द ही अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है।

बच्चे ने अस्पताल में चिकित्सकों को बताया,”मम्मी ठीक नहीं लग रही थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493