चीन में तूफान के बाद बिजली आपूर्ति बहाल

बीजिंग, 28 जून (आईएएनएस)। चीन के जियांगशू प्रांत में पिछले सप्ताह आए जानलेवा तूफान के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 23 जून को चीन के यानचेंग शहर में तूफान आया और ओलावृष्टि हुई, जिससे टेलीग्राफ खंभों को नुकसान पहुंचा और सौर पैनल कारखाना क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारखाने में हानिकारक रसायन रखे हुए थे।

यानचेंग की स्थानीय सरकार ने रविवार को कहा कि बेघर हुए 1,591 लोग दो काउंटियों में अस्थाई ठिकानों में रह रहे हैं।

तूफान से यानचेंग में 99 लोगों की मौत हो गई और 846 लोग घायल हो गए थे। तूफान की वजह से 1,35,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

शहर की बिजली आपूर्ति कंपनी ने 15 आपात बचाव टीमों को भेजा, जिसमें 918 मरम्मतकर्मी और 356 विशेष वाहन शामिल थे।

जियांग्शू प्रांतीय इलेक्ट्रिक बिजली कंपनी ने अन्य शहरों से भी कर्मियों और वाहनों को भेजा। लगभग 10,000 लोगों ने इस आपात मरम्मत कार्य में हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493