66वीं लिंडाऊ नोबेल लौरेट मीटिग्स का आगाज

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह बैठक एक जुलाई तक चलेगी। प्रति वर्ष इस बैठक में 30 से अधिक युवा वैज्ञानिक शामिल होते हैं।

इसमें शामिल होने वाले युवा प्रतिभागी 35 वर्ष की आयु तक के होनहार विद्यार्थी, स्नातक के विद्यार्थी और परास्नातक विद्यार्थी हैं, जो भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान कर रहे हैं। इसमें महिलाओं का अनुपात 31 प्रतिशत है।

बैठकों की परिषद की अध्यक्ष बेटिना बर्नाडोट ने बताया, “आविष्कार ज्ञान के हस्तांतरण, प्रेरणा और सहयोग पर निर्भर करते हैं, यही वजह है कि हमारा मिशन ‘शिक्षित’, ‘प्रेरित’ और ‘एकजुट’ करता है।”

यह 66वां कार्यक्रम भौतिक विज्ञान के क्षेत्र को समर्पित है। इस बैठक के मुख्य विषय ब्रह्माण्ड विज्ञान, कण भौतिकी और क्वांटम तकनीक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493