अगर आप ऐसे सोते हैं तो होंगे भाग्यशाली

sleepingजिस तरह हर व्यक्ति का चेहरा, आंख, नाक एक दूसरे से अलग होता है उसी प्रकार सोने का तरीका भी अलग होता है। कोई व्यक्ति पैर पर पैर चढ़ाकर सोता है तो कोई पेट के बल लेटकर सोता है। कुछ लोगों की आंखें सोते समय अधखुली रहती है इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह सोने का बहाना करके लेटा है।

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि सोने के इन तरीकों से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के गुणों को भी जाना जा सकता है। यहां तक की सोने के तरीके से यह भी जान सकते हैं कि आप कितने भाग्यशाली हैं।

माना जाता है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं इन्हें कम परिश्रम में ही जीवन का हर सुख प्राप्त हो जाता है। इसका कारण यह भी है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह अपने मतलब की बातों पर पैनी नज़र रखते हैं। और मौके का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहते हैं।

जो लोग पीठ के बल सोते हैं वह उर्जावान और सक्रिय होते हैं। यह जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का सामना धैर्य पूर्वक करते हैं और परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। ऐसे लोग काफी जिम्मेदार होते हैं। परिवार के साथ ही साथ कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं।

पेट के बल लेटकर सोने वाले व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों से घबराते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी खामियों को छुपाने की कोशिश करते हैं यही कराण है कि इन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी प्रकार जिन लोगों को शरीर को ढ़ककर सोने की आदत होती है उन्हें भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493