बर्लिन, 28 जून (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब मोंचेनग्लादबाद ने स्ट्राइकर राफेल के करार को आगे बढ़ा दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 31 साल के स्ट्राइकर का करार जून 2018 तक का था। अब क्लब ने उनके करार में एक साल की वृद्धि की है। नए करार के मुताबिक वह 2019 की गर्मियों तक क्लब के साथ रहेंगे।
राफेल ने 2013 में मोंचेनग्लादबाक के साथ करार किया था और अब तक खेले गए 96 जर्मन लीग मुकाबलों में क्लब के लिए 39 गोल कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 गोल करने में अपने साथियों की मदद की है।
इससे पहले वह चार साल तक हेर्था बर्लिन के लिए खेले थे और चार महीनों के लिए श्हाल्के के लिए भी लोन पर आधारित करार के तहत खेले थे। कुल 222 जर्मन लीग मुकाबलों में राफेल ने 64 गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath