ब्रुसेल्स, 28 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने ब्रिटेन को यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग करने के पक्ष में मतदान होने के बाद मंगलवार को कहा है कि ब्रिटेन के साथ बातचीत चुनिंदा आधार पर नहीं की जा सकती।
मर्केल ने ईयू की बैठक में कहा, “कोई भी यह उम्मीद नहीं कर सकता कि कर्तव्यों को छोड़ने के बाद भी उसे विशेषाधिकार मिलते जाएंगे। बातचीत चुनिंदा आधार पर नहीं हो सकती।”
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ द्विपक्षीय बातचीत जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि ईयू की एकता में जर्मनी की ‘खास रुचि’ है और उसके प्रति ‘ऐतिहासिक जिम्मेदारी’ भी है।
मर्केल ने कहा, “हम इसे और विकसित करना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा, “यूरोप ने पहले भी कई चुनौतियों का मुकाबला किया है। यूरोपीय एकीकरण के लिए कदम बढ़ाना जरूरी है।”
मर्केल ने कहा, “हम अगले 10 वर्षो में यूरोप को एक सफल स्वायत्त आर्थिक क्षेत्र बनाना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath