लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हो रहा है।
गुप्त मतदान की बात तब आई जब कोर्बिन ने संसद के बाहर एक रैली में अपने समर्थकों से कहा,”उन लोगों को न छोड़ें जिनकी कुत्सित इच्छा हमें बांटने की है।”
छाया मंत्रिमंडल से रविवार को शुरू हुए इस्तीफों की श्रृंखला में छाया विदेश मंत्री एंडी स्लॉटर का इस्तीफा सबसे ताजा है।
छाया वित्त मंत्री जॉन मैक्डोनेल ने हालांकि कहा है कि ‘कोर्बिन कहीं नहीं जा रहे हैं।’
उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्बिन के विरोधी लोकतंत्र का नाश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई चुनौती देने सामने आता है तो कोर्बिन किसी भी चुनाव में खड़े होंगे।
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान बाध्यकारी नहीं है।
कोर्बिन को तब इस्तीफ की मांग का सामना करना पड़ा जब सोमवार को ‘हाउस ऑफ कामन्स’ में बैठक में उनके छाया मंत्रिमंडल के 20 से अधिक सदस्यों ने और लगभग इतनी ही संख्या में कनिष्ठ मंत्रियों ने यूरोपीय संघ के जनमत संग्रह के समय उनके प्रदर्शन और पार्टी के नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाते हुए बहिर्गमन कर दिया था।
बैठक में लेबर पार्टी की सांसद मार्ग्रेट होज ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
होज ने कहा, “मैं उस अहसास की ताकत से चकित थी। जेरेमी को हमारे नेता के रूप में जबर्दस्त ढंग से खारिज किया गया और उनसे आग्रह किया गया कि उन्हें अपनी स्थिति पर विचार करना चाहिए और मर्यादा के साथ विदा होना चाहिए।”
कोर्बिन के बाद दूसरे नंबर के नेता टॉम वाट्सन ने कोर्बिन से कहा कि सांसदों के बीच उनका कोई प्राधिकार नहीं है और वह नेतृत्व को संभावित चुनौती का सामना करें।
लेबर पार्टी के कई सांसदों ने अगले छह माह के अंदर आम चुनाव की संभावना का उल्लेख किया, खासकर कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता के चुनाव की वजह से। उन्होंने कहा कि यही कारण है जिससे कोर्बिन को हर हाल में अपनी स्थिति पर विचार करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath