ब्रेक्सिट से यूरोप के एकीकरण पर विराम : ओबामा (लीड-1)

वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने के ब्रिटेन के फैसले से यूरोप की पूर्ण एकीकरण परियोजना पर विराम लग गया है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को कही।

ओबामा ने अमेरिकी मीडिया संगठन, एनपीआर से कहा कि ब्रेक्सिट के कारण पूरी दुनिया में जरूरत से अधिक प्रतिक्रिया हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “ब्रेक्सिट के मतदान के बाद एक हल्के उन्माद-सा माहौल बन गया है, जैसे कि ‘नाटो’ खत्म हो गया है, अटलांटिक पार गठबंधन भंग हो रहा है और प्रत्येक देश इसे अपने तरीके से देख रहा है। यह वैसा नहीं है, जैसा कि हो रहा है।”

ओबामा ने कहा कि वह इस उन्माद को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं सोचता हूं कि इसके बारे में अच्छे ढंग से सोचने का तरीका यह है कि यूरोप के पूर्ण एकीकरण की योजना पर विराम का बटन दब गया है।”

अमेरिकी नेता ने नार्वे का उल्लेख करते हुए कहा कि वह यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है, लेकिन उसका संघ के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बना हुआ है।

उन्होंने कहा, “यदि इंग्लैंड और यूरोप के बीच कम से कम दो वर्षो तक चलने वाली बातचीत के जरिए ब्रिटेन नॉर्वे की तरह यूरो से संबंध खत्म कर लेता है, तो आम आदमी को इससे कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखने वाला है।”

यूरोपीय संघ छोड़ने के ब्रिटेन के अभूतपूर्व निर्णय के बाद पूरी दुनिया में हो-हल्ला मच गया है। वित्तीय और राजनीतिक अनिश्चतता के बीच शेयर बाजार गिर गए। गत 23 जून को जनमत संग्रह में कम से कम 51.9 प्रतिशत लोगों ने देश के यूरोपीय संघ छोड़ने के पक्ष में मत दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493