‘भविष्य की परियोजना’ बना रहेगा यूरोप : यूरोपीय संघ अध्यक्ष

ब्रसेल्स, 28 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने मंगलवार को यूरोपीय शिखर सम्मेलन से कुछ घंटे पहले कहा कि यूरोप ‘एक शांति परियोजना’ और ‘भविष्य की परियोजना’ बना रहेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक जंकर ने यह बातें यूरोपीय संसद के विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कही।

उन्होने ब्रेक्सिट पर खेद जताते हुए दोहराया कि ब्रिटेनवासियों की पसंद का वे सम्मान करते हैं।

उन्होने कहा, “मैं ब्रिटेन की सरकार से यह गुजारिश करता हूं कि वह स्थिति को जितनी जल्दी हो, स्पष्ट करे। आज नहीं, कल भी नहीं, बल्कि तुरंत।”

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेक्सिट पर कोई ‘गुप्त वार्ता’ या ‘समझौता वार्ता’ नहीं होगी।

मंगलवार को ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के जनमत संग्रह के ऐतिहासिक फैसले के बाद पहली बार यूरोपीय संघ की बैठक आयोजित की गई। यूरोपीय संघ के देशों के नेता ब्रसेल्स में जमा होकर अन्य मुद्दों के साथ ब्रिटेन के बाहर निकलने के शर्तो पर भी चर्चा कर रहे हैं।

ब्रिटेन जनवरी 1973 में यूरोपीय संघ का सदस्य बना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493