ब्रिटेन : यूरोपीय संघ से बाहर होने के विरोध संसद के बाहर प्रदर्शन

लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में हजारों लोगों ने यूरोपीय संघ (ईयू) में देश की सदस्यता को लेकर हुए जनमत संग्रह के नतीजों के खिलाफ हाउसेज ऑफ पार्लियामेंट के बाहर प्रदर्शन किया।

‘स्काई न्यूज’ के अनुसार, मंगलवार का विरोध-प्रदर्शन स्वैच्छिक एवं बिना किसी स्पष्ट नेतृत्व वाला जान पड़ा। प्रदर्शनकारी समूह गीत गा रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे, जिनमें से कई ने ‘लीव कैंपेन’ का समर्थन करने वाले नेताओं के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, समाचारपत्र ‘डेलीएक्सप्रेस’ की वेबसाइट पर पोस्ट की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी हाउसेज ऑफ पार्लियामेंट के बाहर एकत्रित हुए। उनके हाथों में नारे लिखे पोस्टर व होर्डिग थे, जिन पर लिखा था ‘साम्राज्य फिर से एक हो’, ‘यहां सबका स्वागत है’ और ‘आओ इसे अपनाएं।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493