शारापोवा की रियो ओलम्पिक में वापसी संभव

मॉस्को, 29 जून (आईएएनएस)। मारिया शारापोवा को रियो ओलम्पिक खेलों हिस्सा लेने जा रही रूसी टीम में शामिल किया जा सकता है, अगर दिग्गज टेनिस खिलाड़ी को खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) से उनकी अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है।

रूसी टेनिस महासंघ (आरटीएफ) के अध्यक्ष शामिल तारपिस्चेव ने यह बात कही।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, दो सप्ताह पहले शारापोवा ने कथित तौर पर सीएएस के समक्ष अपने दो साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी।

शारापोवा पर यह प्रतिबंध डोपिंग-रोधी नियमों के उल्लंघन पर अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ट्रिब्यूनल द्वारा आठ जून को लगाया गया था।

तारपिस्चेव ने एक साक्षात्कार में कहा, “हम करीबी तौर पर सीएएस से मिलने वाली सूचनाओं पर नजर रख रहे हैं।”

सीएएस अगर शारापोवा के पक्ष में फैसला सुनाता है, तो स्टार टेनिस खिलाड़ी को राष्ट्रीय दल की सूची में माकारोवा के स्थान पर शामिल किया जाएगा। हालांकि, इसका फैसला 18 जुलाई से पहले करना होगा।

तारपिस्चेव ने घोषणा की थी कि शारापोवा पर लगे प्रतिबंध के कारण उनके स्थान पर सूची में माकारोवा को शामिल किया गया है, क्योंकि महिला टेनिस महासंघ की ओर से जारी रैंकिंग में वह सबसे बेहतर स्थान पर काबिज हैं।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा एक जनवरी से ‘मेल्डोनियम’ दवा को प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल किया गया था, तो शारापोवा को इसके सेवन का दोषी पाया गया।

इसी कारण उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके खिलाफ शारापोवा ने सीएएस में अपील दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493