प्रो कबड्डी लीग : पटना ने मुंबई को दी मात

जयपुर, 29 जून (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण में बुधवार को पटना पाइरेट्स ने यू मुम्बा को कड़े मुकाबले में 36-34 से मात देकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद पटना अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, मुम्बा की टीम पांचवें स्थान पर है।

दोनों टीमों के बीच शुरू से ही कड़ा मुकाबला देखा गया। पहले हाफ में एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों ने काफी मेहनत की। पहले हाफ के बाद स्कोर 14-16 था।

दूसरे हाफ में कड़ा मुकाबला जारी रहा, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी मुम्बा की टीम पटना से आगे नहीं जा पा रही थी। मैच के अंतिम क्षणों में मुम्बा ने आखिरकार पटना की बराबरी कर ली।

एक समय 26-31 से पीछे चल रही मुम्बा ने देखते-देखते स्कोर 33-33 से बराबर कर लिया। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और पटना ने अंतिम समय में लगातार दो अंक हासिल करते हुए मैच अपने नाम किया।

रेडर ऑफ द मैच की खिताब पटना के प्रादीप नरवाल को दिया गया। पटना के ही बाजीराव होड़गे को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। पटना के ही कुलदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पटना के खाते में 21 और मुम्बा के खाते में 19 रेड अंक आए। टैकल अंक में मुम्बा एक अंक से आगे रही, उसे 11 अंक मिले और पटना को 10 अंक मिले।

ऑल आउट अंक में पटना ने बाजी मारी। उसके खाते में चार ऑल आउट अंक जुड़े तो वहीं मुम्बा को दो अंक मिले। पटना को एक अतिरिक्त अंक मिला और मुम्बा को दो अतिरिक्त अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493