केरल में पहली वर्षगांठ पर दोबारा रिलीज होगी ‘बाहुबली’

तिरुवनंतपुरम, 30 जून (आईएएनएस)। एस.एस. राजामौली के निर्देशन की मशहूर फिल्म ‘बाहुबली’ की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए केरल में इसके वितरक ग्लोबल युनाइटेड मीडिया की इसके डब मलयालम संस्करण को दोबारा रिलीज करने की योजना है।

कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया, “फिल्म पिछले साल 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। हमने अभी तक तारीख तय नहीं की है, लेकिन हमारी इसका मलयालम संस्करण केरल में जुलाई में रिलीज करने की योजना है। इससे दर्शकों को इस महान फिल्म को देखने का एक और मौका मिलेगा।”

‘बाहुबली’ दो भाइयों के बीच एक साम्राज्य को लेकर एक जंग है। इसने अपनी रिलीज के बाद 600 करोड़ रुपये की जबर्दस्त कमाई की थी।

फिल्म के निर्माता फिलहाल इसके पहले पार्ट ‘बाहुबली: द कनक्लूशन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493