लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मार्सिन मत्कोवस्की का युगल वर्ग में मुकाबला टल गया।
पेस-मत्कोवस्की का मुकाबला गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया।
टूर्नामेंट में पेस-मत्कोवस्की का मुकाबला बुधवार को सर्बिया के जानको तिपसारेविक और उनके जोड़ीदार चीन के येन-सुन लु के खिलाफ होना था। यह पहले दौर का मुकाबला था।
dharmpath.com dharmpath