रियो ओलम्पिक वॉलीबाल स्थल के पास मिले मानव अंग

ब्रासीलिया, 30 जून (आईएएनएस)। रियो डी जेनेरियो में अगस्त में शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों में वॉलीबाल प्रतियोगिता स्थल के पास मानव अंग मिले हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एफे ने समाचार पत्र ‘जरनल डो ब्रासिल’ में प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रियो डी जेनेरियो पुलिस ने बुधवार को अपनी घोषणा में कहा कि कोपाकबाना बीच पर जिस व्यक्ति के अंग मिले हैं, अधिकारी अभी तक उसकी पहचान नहीं कर पाए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की ओर से एक जांच शुरू कर दी गई है।

समाचार पत्र के अनुसार, वॉलीबाल प्रतियोगिता स्थल के पास मानव अंग ऐसे समय में मिले हैं, जब यहां ओलंपिक खेलों के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493