यातायात पुलिसकर्मी को अपमानित करने पर वरिष्ठ पुलिस अफसर को हटाया

नोमपेन्ह , 30 जून (आईएएनएस)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने गुरुवार को एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी को एक यातायात पुलिसकर्मी को अपमानित करने पर हटा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हुन सेन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि उन्होंने माम श्री वन्ना को आव्रजन विभाग (जनरल डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन) के उप महानिदेशक पद से हटाने का निर्णय लिया है, लेकिन उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल रैंक बनाए रखने की इजाजत दी है।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो क्लिप के अनुसार, वन्ना ने राजधानी नोमपेन्ह में वाहन चलाते समय सोमवार को एक यातायात बत्ती का उल्लंघन किया। इस पर जब यातायात पुलिसकर्मी ने जुर्माना लगाया तो उन्होंने उसका विरोध किया।

इससे भी अधिक वन्ना ने उस पुलिसकर्मी के लिए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यातायात पुलिसकर्मी को ‘अर्र ट्रैफिक पुलिस’ कहा। अर्र शब्द अपमानजनक माना जाना जाता है और इसका इस्तेमाल बच्चों या युवाओं के लिए किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘अर्र ट्रैफिक पुलिस’ कहना न केवल मातहत का अपमान है बल्कि यातायात पुलिस की पूरी यूनिट का तिरस्कार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493