बैडमिंटन : रैंकिंग में सायना को पाचवां स्थान

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडल्ब्यूएफ) की गुरुवार को जारी रैंकिंग में लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को महिला एकल वर्ग में पांचवा स्थान मिला है।

अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी महिला युगल वर्ग में चार स्थान फिसलकर 20वें स्थान पर आ गई है।

हाल ही में अपना दूसरा आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली सायना ने चीन की सुन यू को पछाड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल किया है। स्पेन की कैरोलिना मारिन शीर्ष पर काबिज हैं।

भारतीय खिलाड़ी पी. वी. सिधू फिर से महिला एकल वर्ग रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गई हैं।

खराब फार्म में चल रही गुट्टा और अश्विनी की जोड़ी को चार स्थान का नुकसान झेलकर 20वें स्थान पर आना पड़ा है।

पुरुष एकल वर्ग में समीर वर्मा ने बढ़त बनाते हुए 36वां स्थान हासिल किया है, जबकि बी. साईं प्रणीत चार स्थान फिसलकर 37वें स्थान पर आ गए हैं।

पुरुष युगल वर्ग में मन्नू अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी की जोड़ी भी दो स्थान फिसलकर 23वें स्थान पर आ गई है, जबकि प्रणव जैरी चोपड़ा और अक्षय देवालकर की युवा जोड़ी एक स्थान आगे बढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493