विबंलडन : अगले दौर में जोकोविच से भिड़ेंगे क्वेरी

लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी ने गुरुवार को विबंलडन के दूसरे दौर में ब्राजील के थॉमज बेलुसी को 6-4, 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

तीसरे दौर में वह विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्वेरी ने 2010 में अंतिम 16 में जगह बनाई थी। इस बार उन्हें 28वीं वरीय हासिल है।

क्वेरी इससे पहले नौ बार जोकोविच के खिलाफ खेल चुके हैं जिसमें से एक बार उन्हें जीत मिली है। यह जीत उन्हें चार साल पहले पेरिस बेर्कि टूर्नामेंट में मिली थी। दोनों खिलाड़ी आखिरी बार यूएस ओपन में 2014 में आमने-सामने आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493