जापान की उपभोक्ता कीमतों में 3 साल की सर्वाधिक गिरावट

टोक्यो, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की उपभोक्ता महंगाई दर मई 2016 में नकारात्मक 0.4 फीसदी रही। यह उपभोक्ता कीमतों में गत तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट है और इसमें घटती ऊर्जा कीमतों का बड़ा योगदान है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े से मिली।

संचार और आंतरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, कोर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आलोच्य महीने में 103 पर दर्ज किया गया।

एक महीने पहले सूचकांक में 0.3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मई 2016 में ऊर्जा कीमतों में साल-दर-साल आधार पर 12.6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पेट्रोल मूल्य 16.1 फीसदी घटा और बिजली मूल्य 9.6 फीसदी घटा।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में अप्रैल 2013 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उस वक्त भी सूचकांक में 0.4 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी।

मंत्रालय द्वारा जारी एक अन्य आंकड़े के मुताबिक, मई महीने में मासिक पारिवारिक खर्च में भी लगातार तीसरे महीने गिरावट के साथ साल-दर-साल आधार पर 1.1 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ जापान देश की महंगाई दर बढ़ाकर दो फीसदी करना चाहता है। इसलिए बाजार को केंद्रीय बैंक से जल्द ही अतिरिक्त राहत कार्यक्रम शुरू किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493