रियल मेड्रिड के साथ बने रहेंगे क्रूस

पेरिस, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर टोनी क्रूस ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वह अगले फुटबाल सत्र में मैनचेस्टर सिटी का रुख कर रहे हैं।

क्रूस ने कहा कि उनका रियल मेड्रिड के साथ करार चार साल तक वैध है और वह इस क्लब को छोड़कर फिलहाल कहीं नहीं जा रहे हैं।

समाचार एजेंस एफे के मुताबिक क्रूस ने कहा, “मैं रियल मेड्रिड का खिलाड़ी हूं और इस क्लब के साथ मेरे करार के चार साल बाकी हैं। इससे ही इन अटकलों पर विराम लग जाना चाहिए।”

26 साल के क्रूस यूरो-2016 में जर्मनी के लिए खेल रहे हैं और अब वह शनिवार को अपनी टीम के साथ क्वार्टर फाइनल में इटली का सामना करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493