जेनेवा, 1 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व रोइंग महासंघ (एफआईएसए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रूसी रोइंग (चार सदस्यीय) टीम को रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने से रोक दिया है। इस टीम के एक सदस्य पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का आरोप है।
एफआईएसए के मुताबिक रूसी चार सदस्यीय रोइंग टीम के सदस्य सर्गेई फेदोरोवस्तेव पर प्रतिबंधित दवा-ट्रीमटाडिजडीन के सेवन का आरोप साबित हुआ है।
एफआईएसए के बयान में कहा गया है, “सगेई के मूत्र के नमूनों की जांच मई में की गई और यह पाया गया कि उन्होंने प्रतिबंधित दवा का सेवन किया है। रूसी डोपिंग निरोधी एजेंसी ने सगेई की आउट ऑफ कम्पटीशन डोप टेस्ट लिया था।”
2004 के एथेंस ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले दो बार के यूरोपीयन चैम्पियन सगेई उस टीम का हिस्सा हैं, जो रियो के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी।
dharmpath.com dharmpath