चेल्सी ने फाल्काओ, पातो और एमिलिया की विदाई की पुष्टि की

लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी ने शुक्रवार को कोलम्बियाई खिलाड़ी रामाडेल फाल्काओ और ब्राजीलियाई स्ट्राइकर एलेजांद्रे पातो के विदाई की पुष्टि की।

क्लब ने कहा है कि करार की अवधि समाप्त होने पर ये खिलाड़ी उससे विदा हो रहे हैं।

फाल्काओ ने बीते साल गर्मियों में मोनाको से लोन पर आधारित करार के तहत चेल्सी का रुख किया था। मोनाको ने एक सीजन पहले फाल्काओ को लोन पर मैनचेस्टर युनाइटेड से लिया था।

पातो जनवरी में ट्रांसफर विंडो के तहत चेल्सी से जुड़े थे। वह कोरिंथियंस से यहां आए थे। खराब स्वास्थ्य के कारण हालांकि पातो चेल्सी के लिए बीते सीजन में सिर्फ दो मैच खेल सके।

इसके अलावा चेल्सी ने दिग्गज गोलकीपर मार्को एमिलिया की विदाई की भी पुष्टि की। मार्को का करार आगे नहीं बढ़ाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493