फिलीपींस में अगवा शख्स का सिर कटा शव बरामद

मनीला, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के अगवा शख्स का सिर कटा शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्हें जून में आतंकवादी गुट अबू सयाफ ने अगवा किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि यह शव रॉबर्ट हॉल का है, जिन्हें आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था।

हॉल का कटा सिर 13 जून को जोलो के रोमन कैथोलिक चर्च के पास एक प्लास्टिक बैग से मिला था।

पिछले साल अप्रैल में इस आतंकवादी गुट ने कनाडा के जॉन रिड्सडेल का सिर कलम कर दिया था। इसके शव को जोलो के परिसर के भीतर पुलिस स्टेशन के पास बरामद किया गया।

रिड्सडेल, हॉल, नॉर्वे के जार्तन सेकिंग्सटाड और फिलीपींस की महिला को डावाओ डेल नोर्टे के हॉलीवुड रिसॉर्ट से अगवा किया गया। महिला को बाद में जून में रिहा कर दिया गया।

आतंकवादियों ने सेकिंग्सटाड को अब भी बंधक बना रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493