वाशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन ने इंस्ताबुल हवाईअड्डे पर हुए भीषण आतंकवादी हमले के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
एल्फ न्यूज के अनुसार, वाशिंगटन के लिए 4 जुलाई पर्यटकों के लिहाज हमेशा से बहुत लोकप्रिय दिन रहा है। इस दिन हजारों लोग सैर-सपाटे के लिए आते हैं।
शहर की सरकार ने मॉल, वित्तीय संस्थानों, प्रार्थना घरों, होटलों और अधिक संख्या में लोगों के जुटने वाले स्थानों पर वर्दी में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की घोषणा की है।
पुलिस विभाग भी सड़कों पर खोजी कुत्तों और रेडियोधर्मी पदार्थ का पता लगाने वाली इकाइयों के साथ और बिना वर्दी वाले अधिकारियों को तैनात कर रहा है।
एक अनुमान के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस से पहले तीन दिनों के सप्ताहांत अवकाश के दौरान 4.30 करोड़ लोग राजमार्गो से यात्रा करेंगे। अनुमान है कि 33 लाख लोग राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गुजरेंगे।
इस साल पहले से ही हवाईअड्डों पर सुरक्षा जांच में अधिक समय लगते देखा गया है। इसका कारण परिवहन सुरक्षा प्रशासन में कर्मियों की कमी बताया जा रहा है।
साउथवेस्ट एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घरेलू उड़ान के लिए निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे पहले और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए तीन घंटे पहले हवाईअड्डे पर पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath