राजा भइया को क्लीन चिट:कद बढ़ा

raja-bhaiya-515be2fe25ee9_lब्यूरो(प्रतापगढ़)–कुंडा के सीओ जिया उल हक की हत्याकांड में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। सीबीआई ने राजा भैया को क्लीन चिट दे दी है।

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी इस हत्याकांड में राजा भैया का हाथ होने के पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाई है। लाई डिटेक्टर टेस्ट में भी उनके बयानों में गड़बड़ियां नहीं पाई गईं हैं।

सबूतों के अभाव में राजा भैया पर पर मुकदमा चलाना मुश्किल है, इसलिए जांच एजेंसी ने ‌क्लीन चिट दे दिया। अन्य आरोपियों गुड्डू, रोहित सिंह, हरिओम श्रीवास्तव और गुलशन यादव को भी क्लीन चिट मिल गई है।

अब सीबीआई इस मामले मे उनकी पत्नी परवीन आजाद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर और पुलिस की एफआईआर को एक ही में शामिल कर सकती है।

परवीन ने अपनी एफआईआर में राजा भैया पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

‘दुर्भावना से लिखाई गई रिपोर्ट’
राजा भैया ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि वह इस फैसले से बेहद खुश हैं, हालांकि उन्हें भरोसा था कि रिपोर्ट में उन्हें क्लीन चिट मिल जाएगी।

अपने कुछ अन्य सहयोगियों के मसले पर राजा भैया ने कहा कि रिपोर्ट सिर्फ दुर्भावना के चलते लिखाई गई थी। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493