भारत का एनीमेशन स्तर अभी ठीक नहीं है : अर्जुन

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म ‘आइस एज : कॉलिजन कोर्स’ के हिंदी संस्करण के एक किरदार को अपनी आवाज दे रहे हैं। वहीं उनका मानना है कि भारत में एनिमेशन स्तर अभी अच्छा नहीं है।

यह पूछे जाने पर एनीमेशन बाजार देश में अच्छा कर रहा है? इस पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया, “मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप विदेशों से आ रही फिल्म देखते हैं तो वो यहां अच्छा काम कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “भारत का एनिमेशन स्तर अभी अच्छा नहीं है। हालांकि, अभी आप पंजाबी सिनेमा ‘चार साहिजादे’ देखते हैं तो इसने जबरदस्त व्यवसाय किया है।”

फिल्म के किरदार के बारे में अर्जुन ने कहा कि उन्हें बहुत मजा आया और उनका सीखने का अनुभव अद्भुत रहा। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी।

‘औरंगजेब’ के अभिनेता ने कहा, “सचमुच मजा आया। यह एक अभिनेता के लिए सीखने का अद्भुत तरीका है, क्योंकि इसमें आपको अपने चेहरे की जरूरत नहीं है। इसमें आपकी आवाज आपका हथियार है।”

अर्जुन गुजराती, पंजाबी और फारसी अलग तरह की भाषा बोलते हैं और वह अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी भी अन्य हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म की डबिंग में रुचि रखते हैं? इस पर अर्जुन ने कहा, “मैं ‘आइस एज’ में काम करके खुश हूं और इसके अगले भाग में काम करने की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493