जूनियर महिला हॉकीः भारतीय टीम ने रचा इतिहास

25junior-womens-hockeyजर्मनी में चल रहे जूनियर महिला हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट के क्वार्टरफ़ाइनल मुकाबले में भारत की टीम ने स्पेन की टीम पर 4-2 से जीत हासिल करके सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। इस प्रकार, भारतीय टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट अंतिम चार में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। भारत ने प्रत्येक हाफ़ में दो-दो गोल दागे। उसके लिये मोनिका ने 10-वें मिनट, नवनीत कौर ने 34-वें मिनट, वंदना कटारिया ने 41-वें मिनट और रानी ने 48-वें मिनट में गोल दागे जबकि स्पेन के लिये गोल जैंटल जिने ने सातवें मिनट और कप्तान बर्टा बोनास्ट्रा ने 30वें मिनट में किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493