प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के पहले बंधक संकट के पीड़ितों के लिए दो दिनों के शोक की घोषणा की। हसीना ने यह घोषणा शनिवार रात देश को संबोधित करते हुए एक टेलीविजन चैनल पर की।
हसीना ने ढाका के एक रेस्तरां में हुए इस आतंकवादी हमले की निंदा की। जिसमें आतंकवादियों ने बंधक बनाए 20 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। हसीना ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया।
सभी सरकारी विभागों में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज काले झंडे के साथ आधा झुका रहा। पीड़ितों के लिए शोक के पहले दिन प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।
ढाका में विदेशियों के बीच एक लोकप्रिय स्पेनिश रेस्तरां में हुए आतंकवादी हमले में नौ इटली, सात जापानी, दो बांग्लादेशी, एक बांग्लादेश में जन्मे अमेरिकी नागरिक और एक भारतीय महिला की हत्या कर दी गई।
ब्लेड, बंदूकों और बमों से लैस सात बंदूकधारियों ने शुक्रवार रात हुए हमले में दो बांग्लादेशी पुलिस अधिकारियों की भी हत्या कर दी।
बांग्लादेशी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि बंदूकधारियों ने रेस्तरां पर धावा बोलते ही लोगों को मार दिया। यह बांग्लादेश का सबसे खराब बंधक संकट था। बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाया गया ‘थंडरबोल्ट’ अभियान लगातार 13 घंटों के बाद शनिवार को खत्म हुआ।
हसीना ने देश में आतंकवाद का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
dharmpath.com dharmpath