सायशा के डांस से प्रभावित हुए चिंरजीवी

चेन्नई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सायशा ने एक समारोह में दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के ‘वीना’ स्टेप की की प्रस्तुति दी और अभिनेता उनकी इस प्रस्तुति से काफी प्रभावित हुए।

सायशा का कहना है कि दिग्गज कलाकार को प्रभावित करना उनके लिए काफी मायने रखता है।

अभिनेत्री ने अपने एक बयान में कहा, “मेरे लिए यह काफी यादगार पल है, क्योंकि मैं चिरंजीवी जी, बालकृष्णन, वेंकटेश और नागार्जुन जी की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। मैं जब प्रस्तुति दे रही थी उस वक्त चिंरजीवी पहली पंक्ति में बैठे हुए थे।

अभिनेत्री ने कहा, “मेरे लिए ‘वीना’ स्टेप पर प्रस्तुति देना जीवन का सबसे बेहतरीन पल था और चिंरजीवी पहली ही पंक्ति में बैठे हुए थे। मैं अपनी प्रस्तुति पर सबकी प्रतिक्रिया से काफी रोमांचित थी।”

ऐसा कहा गया है कि चिरंजीवी भी सायशा की इस प्रस्तुति से काफी प्रभावित हुए।

पिछले साल तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ से करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री सायशा को वर्तमान में अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘शिवाय’ का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493