ईरान के औद्योगिक विकास एवं नवीनीकरण संगठन के प्रमुख फरहाद डालिरी ने कहा कि सायपा मोटर कॉर्पोरेशन और ईरान खोदरो कंपनी (आईकेसीओ) रेनो के साथ मिलकर पांच नई कारों का निर्माण करेगी।
ईरानी कार बाजार में फ्रांसीसी कार निर्माताओं की वापसी ईरान और विश्व शक्तियों (जेसीपीओए) के बीच जनवरी में परमाणु करार के कार्यान्वयन के बाद शुरू हुई है।
पिछले सप्ताह तेहरान में आईकेसीओ और फ्रांस की कार निर्माता पियूजियोट-सिट्रोएन (पीएसए) कारों का उत्पादन करने के लिए एक संयुक्त कंपनी शुरू करने पर सहमत हुए थे।
dharmpath.com dharmpath