पक्षी से टकराने के बाद सिडनी में अमेरिकी विमान की आपात लैंडिंग

इस विमान ने स्थानीय समयनुसार करीब 9.40 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया, जिसके कुछ देर बाद ही विमान को वापस सिडनी में लैंड कराया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

एयरसर्विसिस ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विमान ने आपात प्रक्रिया के दौरान अपने ईंधन को निकाल दिया और करीब 40 मिनट के बाद वापस हवाईअड्डे पहुंच गया।

प्रवक्ता ने कहा, “हमारे दमकल और बचाव कर्मियों का एक दल जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493