‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ के लिए स्पेन में 19 लोग गिरफ्तार

मेड्रिड, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अभियान के हिस्से के रूप में सोमवार को स्पेन में 19 लोग गिरफ्तार किए गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तस्वीरें रखने और उसके वितरण के लिए गिरफ्तारियां हुई हैं। इन चित्रों में नाबालिगों के यौन शोषण दिखाए गए हैं।

स्पेन में यह अभियान तब शुरू हुआ, जब इंटरपोल साइबर अपराध शाखा में अमेरिकी कार्य समूह ने चेतावनी दी कि स्पेन के इंटरनेट उपयोगकर्ता नाबालिगों के यौन शोषण की तस्वीरों और वीडियो फाइलों का आदान-प्रदान करते हैं।

दुनिया के 47 देशों में करीब 200 खोजों के साथ अर्जेन्टीना, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, अमेरिका, मेक्सिको, पानामा, पारागुआ, ग्वाटेमाला, वेनेजुएला, डोमिनिक गणराज्य और उरुग्वे में 60 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए।

मुकदमा चलाने और पीड़ितों की पहचान करने के लिए जांचकर्ता कई फइलों का विश्लेषण कर रहे थे। कई पीड़ित अब भी इस घिनौने कृत्य के शिकार हो सकते हैं।

स्पेन के सिविल गार्ड ने पुष्टि की है कि अभियान के परिणामस्वरूप स्पेन में 14 और कोलंबिया में दो नाबालिगों की पहले ही पहचान हो गई है।

अनेक पीड़ितों से सर्वप्रथम सोशल नेटवर्किं ग साइट के जरिए संपर्क किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493