विंबलडन : बोपन्ना-मेर्गिया की चुनौती समाप्त

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया सोमवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

तीसरे दौर में उन्हें फिनलैंड के हेनरी कोंटीनेन और आस्ट्रेलिया के जॉन पीरस की जोड़ी ने मात दी।

कोंटिनेन-पीरस की जोड़ी ने बोपन्ना और मेर्गिया की जोड़ी को दो घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-4, 6-7, 8-6 से हराया।

बोपन्ना और मेर्गिया की जोड़ी ने 6-2 से पहला सेट अपने नाम कर अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह अगले दो सेट गंवा बैठे। चौथे सेट में इस जोड़ी ने वापसी की और कड़ा संघर्ष करते हुए 7-6 से सेट जीत कर मैच 2-2 से बराबर कर लिया।

निर्णायक और अंतिम सेट में कोंटीनेन और पीरस की जोड़ी ने जीत हासिल करते हुए बोपन्ना-मेर्गिया का सफर रोक दिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493