बान की-मून बुधवार से चीन दौरे पर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ले ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली केकियांग, स्टेट काउंसलर यांग जिएची और विदेश मंत्री वांग यी बान की-मून के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि बान की-मून के इस दौरे से चीन को संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग सुधारने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि चीन सहयोग और आपसी लाभ के साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में योगदान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगा।

यूएन महासचिव चीन प्रवास के दौरान विकलांगों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मलेन की 10वीं वर्षगांठ में हिस्सा लेंगे। बान की-मून दक्षिणी चीन के हांगझू और सुझू का भी दौरा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493