मिडफील्डर डेनिस को अपने साथ जोड़ेगा बार्सिलोना

मेड्रिड, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि उसने विलारियल के मिडफील्डर डेनिस सुआरेज को खरीदने का फैसला ले लिया है।

स्पेनिश क्लब ने 32.5 लाख यूरो (36 लाख डॉलर) में डेनिस को टीम में शमिल करने का निर्णय लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैम्प नोउ स्टेडियम में डेनिस चार साल के करार के साथ वापसी कर रहे हैं। उनके इस अनुबंध में 5 करोड़ यूरो का ‘बाएआउट क्लॉज’ भी शामिल है।

विलारियल के साथ खेलने के दौरान डेनिस ने 48 मुकाबलों में पांच गोल दागे और स्पेनिश लीग सूची में क्लब को चौथा स्थान प्राप्त करने तथा यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में मुख्य भूमिका भी निभाई।

अनुभवी और कुशल खिलाड़ी डेनिस को 31 वर्षीय आंद्रेस इनिएस्ता के स्थान पर टीम में शामिल करने पर भी विचार किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493