मणिरत्नम की अगली फिल्म में नजर आएंगे आरजे बालाजी

चेन्नई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ‘वाया मूडी पेसावुम’, ‘वडाकरी’ और ‘यट्चन’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले रेडियो जॉकी और अभिनेता बालाजी को मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म में लिया गया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

बालाजी ने ट्विटर पर लिखा, “अब यह सच हो रहा है, जिनकी फिल्में देख कर बड़ा हुआ हूं और अब उन्ही मणिरत्नम की फिल्म का हिस्सा बनूंगा। सपना लग रहा है।”

उन्होंने मणिरत्नम के साथ एक तस्वीर भी साझा की।

हीरो के दोस्त बनने के रूप में पहचाने जाने वाले बालाजी फिल्म में कार्थी के दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से ऊटी में शुरू होगी।

अदिति राव हैदरी द्वारा अभिनीत फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493