चेन्नई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की निवेश बैंकिंग कंपनी ‘जेफरीज’ का कहना है कि जयप्रकाश एसोसिएट्स, अल्ट्राटेक को अपनी सीमेंट इकाइयां बेचने का फैसला आईसीआईसीआई बैंक के लिए लाभप्रद होगा।
जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक सीमेंट क्षेत्र में 66.4 अरब रुपये में सुधार कर सकता है।
जेफरीज ने यह भी कहा कि वह खुश हैं कि आईसीआईसीआई बैंक ने एसार स्टील एडेलवेस से एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को 16 अरब रुपये के टर्म लोन बेचकर बहीखाते साफ करने का फैसला किया है।
निवेश बैंकिंग कंपनी ने कहा कि स्ट्रेस परिसंपत्तियों की स्थाई संरचना के लिए आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का फैसला दोनों बैंको के लिए अच्छा है।
dharmpath.com dharmpath