साथ मिलकर ऑरलैंड को श्रद्धांजलि देंगे जेनिफर, मिरांडा

लॉस एंजेलिस, 5 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका जेनिफर लोपेज और अभिनेता और संगीतकार लिन मैनुअल मिरांडा ऑरलैंडो पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक नए गीत में साथ आए हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर और मिरांडा ने सोमवार को ट्विटर पर अपने नए गीत ‘लव मेक द वर्ल्ड गो राउंड’ की एक झलक साझा की।

लोपेज ने मिरांडा के साथ इस दौरान फिल्माए गए पर्दे के पीछे के दृश्यों के वीडियो के साथ लिखा, “मैं और मिरांडा स्टूडियो में किसी बेहद खास चीज पर काम कर रहे हैं।”

फ्लोरिडा में ऑरलैंडो के एक समलैंगिक नाइटक्लब ‘पल्स’ में 12 जून, 2016 को एक अमेरिकी सुरक्षाकर्मी उमर मातीन ने 49 लोगों की हत्या कर दी थी और 53 अन्य को घायल कर दिया था।

अमेरिका के इतिहास में समलैंगिकों के खिलाफ यह सबसे जघन्य हमला था।

इससे पहले लेडी गागा, कैटलिन जेनर और अन्य सेलेब्रिटीज ने भी ऑरलैंडो के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493