वेलिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वेतन मुद्दे को सुलझाने के लिए विमानन सुरक्षा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के फैसले से इस माह के अंत में न्यूजीलैंड में विमान यात्रियों को उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विमानन सुरक्षा सेवा के साथ वार्ता विफल होने के बाद दो मजदूर संघों-पब्लिक सर्विस एसोसिएशन और ईटीयू यूनियन ने मंगलवार को इस माह के अंत में देश के तीन बड़े हवाईअड्डों पर औद्योगिक कार्रवाई (हड़ताल) की तिथियों की घोषणा की।
कर्मचारी संघों का कहना है कि जब तक समझौता नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल का नोटिस मान्य रहेगा।
कर्मचारी संघों ने ऑकलैंड और वेलिंगटन हवाई अड्डों पर तीन-तीन घंटे की हड़ताल की योजना बनाई है, जबकि ऑकलैंड, वेलिंगटन एवं क्राइस्टचर्च हवाईअड्डों पर कर्मचारियों के ओवरटाइम और अतिरिक्त घंटे सेवा देने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
dharmpath.com dharmpath