रणवीर सिंह को बॉलीवुड ने दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन और राजकुमार राव सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अभिनेता रणवीर सिंह को उनके 31वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

‘बैंड बाजा बारात’ से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर बुधवार को 31 साल के हो गए हैं।

‘लुटेरा’, ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता को पिछली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में देखा गया था।

रणवीर को आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ में देखा जाएगा।

बॉलीवुड सितारों ने रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा :

अमिताभ : रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

राजकुमार राव : बॉलीवुड के सबसे हंसमुख कलाकार को जन्मदिन की बधाई।

मिलाप जावेरी : जन्मदिन की बधाई रणवीर। भगवान आपकी प्रतिभा, समर्पण और उमंग को बनाए रखे।

राज कुंद्रा : आपको और भी अधिक पुरस्कार और सफलता मिले।

अर्पिता खान शर्मा : जन्मदिन की बधाई हो रणवीर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493