मीका के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। एक मॉडल ने गायक मीका सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, मीका ने इसे ब्लैकमेल का प्रयास करार दिया।

वर्सोवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “प्रियंका कुमार नामक एक महिला ने मंगलवार शाम पुलिस थाने में मीका सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। यह छेड़छाड़ का मामला है।”

इस शिकयत पर मीका ने अपने बयान में महिला पर जबरन धन वसूली का आरोप लगाया और उनके पास इसका सबूत है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी है।

उन्होंने कहा, “आज (मंगलवार) सुबह पांच बजे के आसपास एक लड़की खिड़की से मेरे घर में घुसी और मुझसे और मेरे स्टाफ से गाली-गलौच शुरू कर दिया और धमकी देना शुरू कर दिया कि अगर मैं पांच करोड़ रुपये नहीं देता तो वह मेरा करियर बर्बाद कर देगी और मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराएगी। मैंने पहले ही वर्सोवा पुलिस को लिखित में धमकी और जबरन वसूली के संबंध में सूचित कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “मैं इस लड़की को नहीं जानता कि वह कौन है। मेरे पास उसके खिलाफ सबूत है कि वह मुझसे पैसे मांग रही थी और मैंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने आ जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493