मुफ्त दवा वितरण योजना टांय-टांय फिस्स : मुख्यमंत्री को अफसरों ने बनाया बेवकूफ

th 1अनिल सिंह(भोपाल)– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मात्र दावों की दुनिया में जीने लगे हैं,स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण की कलई भी अब खुलने लगी है,प्रवीर कृष्ण ने अभी दो महीनों में जो कार्य किया वह काबिले तारीफ़ है लेकिन प्रश्न यह उठता है की अभी क्यों,बाकी समय ये साहब क्या कर रहे थे।
चलिए साहब हैं कुछ भी करें अच्छा है,यहाँ पता चला की मध्यप्रदेश में मुफ्त दवाई वितरण योजना लागू की गयी है,खूब जोर- शोर से प्रचार-प्रसार भी हो रहा है,लेकिन इसके लागू होने की विश्वसनीयता पर शक पैदा हो गया है।
योजना लागू है फिर भी सरकारी कर्मचारी ले रहे मेडिकल बिल
मुफ्त दवा योजना लागू होने के बाद भी सरकारी कर्मचारी मेडिकल बिल का लाभ प्राप्त कर रहे हैं,यानी चिकित्सक जेनेरिक दवाइयाँ नहीं लिख रहे हैं जो की सरकार ने आदेशित कर रखा है।
मुफ्त दवा योजना हो,बालिका बचाओ योजना हो,स्कूल चलो हो कोई भी सभी योजनाओं को सरकारी अधिकारीयों ने पलीता लगा दिया है ,इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रशासनिक अक्षमता उजागर हो रही है।
जिन पर मुख्यमंत्री दबाव डालते भी हैं तो परिवार के भ्रष्टाचारियों की वजह से इन्हें चुप रह जाना पड़ता है।
प्रवीर कृष्ण सिर्फ सुपरवीजन सही करने की बात कर रहे हैं,लेकिन समाज की बाकी व्यवस्थाओं पर उनका ध्यान नहीं है,यह सिर्फ मुख्यमंत्री को खुश कर अपना काम निकालने का प्रयोजन है,क्योंकि प्रवीर जानते हैं कि मुख्यमंत्री और उनकी टीम को कैसे खुश रखा जाय।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493