मप्र में उत्साह, उमंग से मनाई जा रही ईद

भोपाल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित पूरे राज्य में गुरुवार को ईद का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

राजधानी भोपाल के ईदगाह में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यहां मुस्लिम भाइयों ने देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। यहां पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा ताजुल मस्जिद, जामा मस्जिद, मोती मस्जिद आदि स्थानों पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

इसी तरह इंदौर के खजराना मस्जिद, जूना रिसाला की बड़ी मस्जिद, जामा मस्जिद आदि स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

राज्य के अन्य हिस्सों में जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर आदि स्थानों पर भी ईद का पर्व उत्साह और उमंग से मनाए जाने की सूचना है। राज्य में जोरदार बारिश के बावजूद ईद का उत्साह कम नहीं है।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रदेश के मुसलमान भाइयों को ईद की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार देश की गंगा-जमुनी संस्कृति की याद दिलाता है। उन्होंने देश में अमन-चैन, भाईचारे की कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493