आरती रंधावा ने 3 फिल्मों के लिए किया करार

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री आरती रंधावा पांच साल के लंबे अंतराल के बाद मनोरजंन-जगत में वापसी कर रही हैं। उन्होंने पहले ही तीन फिल्मों के लिए करार किया है और सितंबर से पहले वह शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

मॉडल के रूप में करियर की शुरुआत कर चुकीं आरती 2011 में स्टंट आधारित रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनी। उनका मानना है कि एक कलाकार के रूप में खुद को निखारने में मदद मिलेगी।

फिल्मों के किरदार के बारे में अधिक जानकारी न देते हुए उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग अवतारों में दिखाई देंगी। उन्होंने सीता मोशन पिक्च र्स के साथ तीन फिल्मों के लिए करार किया है।

आरती ने आईएएनएस को बताया, “मैं अपने किरदार के बारे में नहीं बता सकती। ये ऐसी कहानियां हैं, जो मुझे अभिनय करने का मौका देती हैं। वह अलग-अलग किरदारों में है। पहली फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी।”

फिल्म और किरदार के अन्य विवरण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “बॉलीवुड में शूटिंग शुरू होने तक फिल्म की कहानी बदलती रहती है, इसलिए अब मैं कुछ कहना नहीं चाहती, लेकिन हां कहानी अच्छी है।”

आरती ने रणवीर शौरी के साथ फिल्म ‘ऑन द रैंप’ में काम किया था, हालांकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493