भुवनेश्वर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा में मुसलमानों ने गुरुवार को धूमधाम से ईद उल फितर का त्योहार मनाया।
भुवनेश्वर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा में मुसलमानों ने गुरुवार को धूमधाम से ईद उल फितर का त्योहार मनाया।
राज्य के कई हिस्सों में हिंदुओं ने भी हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सद्भावना दिखाते हुए ईद के उत्सव में हिस्सा लिया।
मुसलमानों ने रमजान के महीने के समाप्त होने के बाद ईदगाहों में नमाज अता की। हिंदू परिवारों ने अपने मुसलमान दोस्तों के घरों में जाकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।
कटक, भद्रक, बालासोर और संबलपुर शहरों में भी मुसलमानों के बड़े हुजूम नमाज अता करते दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस मौके पर लागों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “मैं एकता, शांति और भाईचारे के पर्व ईद उल फितर पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। ईद मुबारक।”
विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भी कई नेताओं और मंत्रियों ने लोगों को बधाई दी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप राय ने ट्विटर पर लिखा, “ईद उल फितर के शुभ अवसर पर सभी को खुशियों और संपन्नता की शुभकामनाएं। हर जगह शांति और सद्भावना बनी रहे।”
dharmpath.com dharmpath