स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जिनचेंग शहर में शनिवार रात लगभग 10.53 बजे एक कोयले की खान में बाढ़ का पानी घुस गया। इसमें 94 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से 82 को बाहर निकाल लिया गया है।
बाढ़ के बाद 12 खनिक खान में फंस गए थे। रविवार को आठ खनिकों से फोन के जरिये संपर्क साधा गया।
लगभग 125 घंटों के लगातार बचाव कार्यो के बाद शुक्रवार को तड़के 4.26 बजे तक उन्हें बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बचावकर्मी अब भी चार अन्य खनिकों की तलाश कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath