राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान

mp-govtराज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किया है। इन अधिकारियों में उप सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री आशीष सक्सेना, अपर कलेक्टर उमरिया श्रीमती अलका श्रीवास्तव, उप सचिव गृह श्री अजय कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर बैतूल श्री भगतसिंह कुलेश, उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री जे.सी. भट्ट, उप सचिव गृह श्री दुर्गविजय सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री शेखर वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के विशेष सहायक श्री अजय सिंह गंगवाल, अपर संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती अरुणा गुप्ता, उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. अशोक जनवदे, संसदीय कार्य मंत्री के विशेष सहायक श्री रामाराव वामनकर, संयुक्त आयुक्त, प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय श्री अशोक कुमार वर्मा, अपर संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड श्री दीपक देशपाण्डे, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री राजेश कुमार जैन और मुख्य महाप्रबंधक, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड इंदौर श्री नारायण पाटीदार शामिल हैं। तीन अधिकारियों अपर कलेक्टर इंदौर श्री रविन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरोली श्री आशकृत तिवारी और अपर कलेक्टर भोपाल श्री बाबू सिंह जामोद के लिफाफे बंद रखे गये हैं।

राज्य शासन ने संचालक जन-शिकायत निवारण विभाग श्रीमती वीणा वर्मा को अधिसमय वेतनमान 37400-67000 अ 8900 ग्रेड-पे में नियुक्ति (क्रमोन्नति) प्रदान की है। विगत 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए अपर कलेक्टर रायसेन श्री शरदचन्द्र शुक्ला को भी अधिसमय वेतनमान एक जनवरी, 2013 से नियुक्ति (क्रमोन्नति) दी गई है। इसी तरह सितम्बर, 2012 में सेवानिवृत्त हुए अपर कलेक्टर रीवा श्री चन्द्रशेखर नीलकंठ को भी उक्त वेतनमान में नियुक्ति (क्रमोन्नति) प्रदान की गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493